राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत
मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन, नारों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

रिपोर्ट: गणपत राय
मुगलसराय, चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनने के बाद जनपद चंदौली के प्रथम आगमन पर हंसराज विश्वकर्मा का मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-02 स्थित गोधना के समीप बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यमंत्री का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ राज्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा का राज्यमंत्री बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी तथा समाज के सभी वर्गों को लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, राजकिशोर सिंह, शिवशंकर पटेल, गुरदीप सिंह, शंभूनाथ गोंड, महेंद्र बिंद, अनिल चौहान, श्रीकांत विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, दिनेश मिश्रा, दिनेश गोंड, सोमारु बिंद, मंडल अध्यक्ष गंगाराम साहनी सहित भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।



