उत्तर प्रदेशखेल

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में वाराणसी का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी और एथलेटिक्स में जीते पदक

मथुरा में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी पब्लिक स्कूल की कबड्डी टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान, वहीं 400 मीटर दौड़ में मुकुंद सिंह ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

मथुरा स्थित माउंट हिल अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के क्रीड़ा प्रांगण में 23 एवं 24 मई 2026 को उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अंडर-19 कबड्डी बालक वर्ग में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिसमें वाराणसी पब्लिक स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सुल्तानपुर की टीम को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं अंडर-14 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मुरादाबाद, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मेरठ, आज़मगढ़ समेत कुल 18 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मुकुंद सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के उपरांत विद्यालय के निदेशक अमित पाण्डेय, वाराणसी खेल एवं शिक्षा परिषद के अध्यक्ष सुशील तिवारी और सचिव संजय गिरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button