उत्तर प्रदेशचंदौली

मुगलसराय में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक रमेश जायसवाल ने दो इंटरलॉकिंग सड़कों का किया लोकार्पण

पूर्वांचल विकास निधि से 19.74 लाख की लागत से बनेगी सड़कें, वार्डों में विकास कार्य जारी रखने का दावा

रिपोर्ट: गणपत राय

मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 3 नई मुगलचक और वार्ड नंबर 6 महमूदपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण स्थानीय जनता के हाथों कराया।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 3 नई मुगलचक में आशा देवी के घर से डॉ. स्वामीनाथ एवं श्री नयन दास सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराया गया, जिसकी लागत 9 लाख 92 हजार रुपये बताई गई। वहीं वार्ड नंबर 6 महमूदपुर में महमूदपुर रोड से पट्टू सोनकर के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य 9 लाख 82 हजार रुपये की लागत से कराया गया।

दोनों परियोजनाओं पर कुल 19 लाख 74 हजार रुपये खर्च किए गए हैं, जिन्हें पूर्वांचल विकास निधि के तहत पूरा कराया गया।

इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। विधायक ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक विकास कार्य कराने का वादा किया था और उसी क्रम में यह 15वां वार्ड है, जबकि शेष वार्डों में भी जल्द कार्य शुरू कराए जाएंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम में महेंद्र मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, राहुल सोनकर, द्वारका शर्मा, राजू सोनकर, चिंता देवी, नयन दास सिंह, गुड्डू पांडे, डॉ. स्वामीनाथ, मुन्ना सिंह, लालू शर्मा, अमित सिंह गब्बर समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button