चंदौली की रेखा बिंद जिला टॉपर, यूपी में 14वें स्थान पर रहीं
93.2% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान, डीएम की मौजूदगी में 11 हजार रुपये से किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली जनपद के लिए गर्व का क्षण उस समय देखने को मिला जब कवई पहाड़पुर गांव की रहने वाली रेखा बिंद ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला और पूरे प्रदेश में 14वां स्थान हासिल किया। रेखा ने 93.2% अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
मंगलवार, 4 मई को जिला अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग की उपस्थिति में सूर्या हॉस्पिटल, चंदौली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रेखा बिंद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर गौतम त्रिपाठी द्वारा छात्रा को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।
रेखा बिंद, जो कवई पहाड़पुर गांव की निवासी हैं, उनके पिता का नाम राजेश कुमार है। रेखा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उसे बधाइयां दे रहे हैं।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने रेखा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेने की अपील की।



