उत्तर प्रदेशचंदौली

मुगलसराय में 8 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण

विधायक रमेश जायसवाल ने सुरौली गांव में जनसुविधा बढ़ाने को दी सौगात, बोले—विकास की रफ्तार नहीं रुकने देंगे

रिपोर्ट: गणपत राय

मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड नियामताबाद अंतर्गत ग्राम सभा सुरौली में जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने पूर्वांचल विकास निधि से निर्मित हो रही इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। यह सड़क सुरौली कुंडलियां संपर्क मार्ग से भरछा बगया संपर्क मार्ग तक लगभग 8 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है।

लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक ने स्थानीय जनता के हाथों फीता कटवाकर सड़क का उद्घाटन कराया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास की गति को किसी भी हाल में रुकने नहीं दिया जाएगा और शासन स्तर पर पूरी ताकत के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस मौके पर रत्नेश पाठक, ग्राम प्रधान अनिल चौहान, सुरेंद्र पाठक, बूथ अध्यक्ष नंदलाल पटेल, वीरेंद्र चौहान, दिलीप चौहान, मयंक पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button