योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर सैयदराजा में जश्न, हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाए जाने पर बांटी गई मिठाइयां
ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी का जताया आभार

रिपोर्ट: गणपत राय
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद चंदौली के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए भव्य जश्न मनाया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयों का वितरण किया गया और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में सभी वर्गों और जातियों को सम्मान देने का कार्य किया गया है।
विशेष रूप से विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाए जाने पर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे समाज और क्षेत्र के सम्मान से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
जन कल्याण समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में गणपत राय , पमपम, संजय विश्वकर्मा, सूरज तिवारी, विवेक पांडेय सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



