उत्तर प्रदेशवाराणसी
एक लाख का इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव STF मुठभेड़ में ढेर
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर STF की कार्रवाई, कलनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड का मुख्य आरोपी था बनारसी यादव

वाराणसी में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह कार्रवाई मंगलवार रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई। STF से हुई मुठभेड़ में बनारसी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बनारसी यादव सारनाथ थाना क्षेत्र में कलनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या का आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। हाल ही में पुलिस आयुक्त वाराणसी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये की थी। मुठभेड़ के बाद मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



