उत्तर प्रदेशचंदौली

मुगलसराय क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज, विधायक रमेश जायसवाल ने 4 सड़कों का लोकार्पण और 4 का शिलान्यास किया

पीडब्ल्यूडी व विधायक निधि से 2 करोड़ 74 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण, ग्रामीण इलाकों को मिलेगा सीधा लाभ

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनहित के विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग एवं विधायक विकास निधि से बन रही सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कराया। कुल 2 करोड़ 74 हजार रुपये की लागत से चार सड़कों का लोकार्पण और चार सड़कों का शिलान्यास स्थानीय जनता के हाथों संपन्न कराया गया।

विधायक निधि से ग्राम सभा दुदे में 9 लाख 98 हजार की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं चंदौली-बबुरी से चनहटा तक 15 लाख 30 हजार, टी-03 से सिकंदरपुर वाया पैतूआ मार्ग पर 29 लाख 42 हजार और जीटी रोड से सिरसी हिनौती संपर्क मार्ग पर 19 लाख 24 हजार की लागत से सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

इसके अलावा चंदौली से सेवई पट्टी होते हुए बिसौरी हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग पर 33 लाख 40 हजार, जीटी रोड से जसुरी संपर्क मार्ग पर 7 लाख 30 हजार, जीटी रोड से धुरिकोट संपर्क मार्ग पर 7 लाख 26 हजार और भिखारीपुर से शिवपुर होते हुए अकोढा कला संपर्क मार्ग पर 78 लाख 84 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।

इस मौके पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा और विकास कार्य कराना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, प्रमोद सिंह, अजय तिवारी, दिनेश गुप्ता, बबलू सिंह, अखिलेश तिवारी, उपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button