उत्तर प्रदेशचंदौली

थाना धीना पुलिस की बड़ी सफलता, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत कस्बा कमालपुर से दबोचा गया वारंटी अभियुक्त चन्द्रशेखर सिंह

रिपोर्ट– अवधेश राय

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धीना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चन्दौली द्वारा निर्गत प्रकीर्ण वाद संख्या 247/2025, धारा 128 सीआरपीसी से संबंधित वारंटी अभियुक्त चन्द्रशेखर सिंह को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने अभियुक्त चन्द्रशेखर सिंह पुत्र श्याम बिहारी सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम बभनियाव, थाना धीना, जनपद चन्दौली को कस्बा कमालपुर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • भूपेन्द्र कुमार निषाद – थानाध्यक्ष, थाना धीना
  • उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह – थाना धीना
  • हे0का0 अमित वर्मा – थाना धीना

Related Articles

Back to top button