उत्तर प्रदेशक्राइमगाज़ीपुर

बिजली कनेक्शन के नाम पर खेल, जेई और लाइनमैन रंगे हाथ पकड़े गए

एंटी करप्शन टीम ने बिजली कनेक्शन पास करने के नाम पर 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए की कार्रवाई, दोनों आरोपी पुलिस के हवाले

गाजीपुर। जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (जेई) और एक सहायक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है।

एंटी करप्शन टीम को नारी पचदेवरा निवासी धर्मेंद्र यादव ने शिकायत दी थी कि बिजली कनेक्शन पास करने के नाम पर उससे रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम, वाराणसी के निरीक्षक के नेतृत्व में जाल बिछाया गया।

टीम ने नंदगंज विद्युत पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता इंद्रजीत कुमार और सहायक लाइनमैन प्रमोद यादव को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी शिकायतकर्ता से बिजली कनेक्शन पास करने के एवज में रिश्वत ले रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने दोनों आरोपियों को गाजीपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस को एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित तहरीर भी सौंप दी गई है। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में खलबली मची हुई है।

Related Articles

Back to top button