उत्तर प्रदेश

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Journalist Security Service Committee submitted a memorandum to the District Magistrate in the name of the Chief Minister.

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सीतापुर।पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक–आर्थिक संरक्षण की मांग को लेकर पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (रजि०) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी महोदय को सौंपा। इस दौरान समिति के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ज्ञापन के माध्यम से समिति ने अवगत कराया कि पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति रजि० एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, जो पत्रकारों की सुरक्षा और हितों के लिए निःशुल्क कार्य कर रहा है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा के निर्देशन में पत्रकारों को मूलभूत सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया गया है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों में पत्रकार सम्मान निधि एवं पेंशन योजना न्यूनतम 25 हजार रुपये प्रतिमाह से लागू करने, 50 वर्ष की आयु के बाद आजीवन सुविधाएं सुनिश्चित करने, यूनिक पत्रकार कार्ड जारी करने, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून और प्रेस आयोग के गठन की मांग शामिल है। इसके साथ ही सभी पत्रकारों को परिवार सहित आयुष्मान योजना के अंतर्गत कैशलेस इलाज, टोल फ्री यात्रा सुविधा, पत्रकार कॉलोनी अथवा प्लॉट में आरक्षण, 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों के लिए सशक्त और निष्पक्ष विज्ञापन नीति लागू करने की मांग भी रखी गई।

समिति ने यह भी मांग की कि मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों के बीच भेदभाव समाप्त किया जाए और शिक्षा व अनुभव के आधार पर एक समान नीति लागू की जाए। साथ ही मीडिया आयोग अथवा संबंधित विभाग द्वारा पत्रकारों के लिए मानक तय करने हेतु पत्रकारों की सहभागिता वाली समिति गठित किए जाने पर भी जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने ज्ञापन को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को प्रेषित करने का आश्वासन दिया। समिति के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि सरकार पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

Related Articles

Back to top button