उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी के रमना गांव में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने पंजे के निशान को जांच के लिए लिया

ग्रामीणों में मचा भय, वन विभाग की टीम ने रात भर गश्त कर तेंदुए की तलाश की

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रमना गांव में तेंदुआ आने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वन विभाग के क्षेत्रीय उप निरीक्षक राहुल कुमार बलवंत के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रात भर गश्त कर तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

वन विभाग की एक्सपर्ट टीम ने मौके पर तेंदुए के पंजे जैसा निशान देखा और उसे जांच के लिए अपने साथ ले गई। उपनिरीक्षक राहुल कुमार बलवंत का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि यह निशान किस जानवर का है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव का एक युवक दूध बेचकर लौट रहा था, तभी तेंदुए को देख वह तेजी से भाग गया। इस घटना के बाद रमना गांव में भय का माहौल बन गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल ने कहा कि रमना गंगा के किनारे बसा है और यहां पेड़-पौधों से घना क्षेत्र और बनपुरवा जंगल का कुछ हिस्सा है, जो तेंदुए के आने का कारण हो सकता है।

Related Articles

Back to top button