हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाए जाने पर वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी ने दी बधाई
गणपत राय और हरजीत सिंह ने शिष्टाचार भेंट कर बुके भेंट किया, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

चंदौली जनपद के वरिष्ठ पत्रकार गणपत राय एवं समाजसेवी हरजीत सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए हंसराज विश्वकर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान मौजूद लोगों ने भी हंसराज विश्वकर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
वरिष्ठ पत्रकार गणपत राय ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा लंबे समय से समाज और संगठन के बीच सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
वहीं समाजसेवी हरजीत सिंह ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा हमेशा आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते रहे हैं और जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
हंसराज विश्वकर्मा ने दोनों अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने की बात कही।
मुलाकात के दौरान आत्मीयता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं।



