खेलवाराणसी

वाराणसी में 7 जून से शुरू होगी राज्य स्तरीय अंडर-20 हैंडबॉल प्रतियोगिता, 12 मंडलों के 150 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

नेपाल में होने वाली इंडो-नेपाल इंटरनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए श्यामा हैंडबॉल अकादमी के 11 खिलाड़ियों का चयन, वाराणसी के लिए गर्व का क्षण

वाराणसी। उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंडर-20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 7 से 9 जून तक वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर (लोहता) में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 मंडलों से 150 से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षक और अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 7 जून को शाम 5:30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तथा वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह ‘भोला’ द्वारा किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव एवं उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता में वाराणसी, लखनऊ, हरदोई, बस्ती, संत कबीर नगर, मऊ, मुरादाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद एवं संत रविदास नगर सहित विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि यह वाराणसी और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि एस.एन. पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट (श्यामा हैंडबॉल अकादमी) के 11 खिलाड़ियों का एक साथ 4th इंडो-नेपाल इंटरनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन हुआ है। पुरुष वर्ग की टीम 11 जून को नेपाल के पोखरा के लिए रवाना होगी, जबकि प्रतियोगिता 13 से 15 जून तक आयोजित की जाएगी।

चयनित खिलाड़ियों में कप्तान रजनीश यादव, अंकित यादव, अनीश यादव, अजय यादव, आज़ाद यादव, आर्यन यादव, निर्भय पटेल, रितिक सरोज, निखिल यादव, सूर्य प्रकाश प्रजापति एवं हर्षित कुमार गुप्ता शामिल हैं। टीम के साथ कोच सूर्य भान एवं अमित कुमार पाण्डेय भी रहेंगे।

 

प्रेसवार्ता के दौरान प्रखर शुक्ला (कोषाध्यक्ष, वाराणसी हैंडबॉल संघ), शुभम राय (विकास अधिकारी, उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद) समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button