योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर में हुआ आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

रिपोर्ट: अवधेश राय
धीना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में पिपरी स्थित दुखहरन दास मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
आयोजन के तहत बरहनी ब्लॉक परिसर में 40 तथा पिपरी क्षेत्र में 20 पौधे लगाए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और सुशासन को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से किया गया है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे लगाने चाहिए तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर बरहनी बीडीओ, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह दीपू, राजेश तिवारी, इंद्रजीत बिंद, भगवती तिवारी, बड़े तिवारी, रमेश राय, मोहन राय, आलोक राय, जयप्रकाश उपाध्याय, बंधु राम, मिंटू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



