उत्तर प्रदेशवाराणसी

रोहनिया में JDU सम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में निकला जुलूस

पंडितपुर समेत कई गांवों से सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे कोरौता पटेल तालाब स्थित रामलीला मैदान, 2027 विधानसभा चुनाव

वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राज्य स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। पंडितपुर के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में कर्नाडाड़ी, घमहापुर, पंडितपुर, धनपालपुर समेत विभिन्न गांवों से सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कोरौता पटेल तालाब स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में आए अतिथियों का स्वागत किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता अनूप सिंह पटेल ने की, जबकि संचालन सुभाष पाठक ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन, न्याय के साथ विकास और सामाजिक समरसता का मॉडल प्रस्तुत किया है। यही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी बदलाव ला सकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री, जदयू विधायक दल के नेता और उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी श्रवण कुमार तथा विधायक संतोष कुमार निराला समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।

सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत कर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज की जाएंगी। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और संदेश को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया।

Related Articles

Back to top button