उत्तर प्रदेशचंदौली

मुगलसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान SDM और थानाध्यक्ष में तीखी नोकझोंक, मौके पर मचा हड़कंप

भीड़ हटाने के निर्देश पर भड़के थानाध्यक्ष, SDM ने भाषा और व्यवहार पर जताई आपत्ति; अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत, अभियान फिर हुआ शुरू

रिपोर्ट: गणपत राय

मुगलसराय में शनिवार दोपहर करीब 2:40 बजे चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक अप्रत्याशित स्थिति सामने आई, जब मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के बीच ही तीखी नोकझोंक हो गई। अभियान के तीसरे दिन SDM अनुपम मिश्रा और मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के बीच कहासुनी हो गई।

जानकारी के अनुसार, उप जिलाधिकारी द्वारा भीड़ को हटाने के निर्देश दिए जाने पर थानाध्यक्ष ने इस पर नाराजगी जताई। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब थानाध्यक्ष ने सवाल किया, “कौन काम नहीं कर रहा है, यह आप कैसे कह रहे हैं?” इस टिप्पणी के बाद दोनों अधिकारियों के बीच बहस और तेज हो गई।

इसके बाद SDM अनुपम मिश्रा ने थानाध्यक्ष के इस व्यवहार और भाषा पर आपत्ति जताई। मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया और विवाद को शांत कराया।

हालांकि कुछ समय के तनाव के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान को पुनः शुरू कर दिया गया। इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा का माहौल बना रहा, वहीं प्रशासन ने अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button