नेताजी के विचार भारत की समाजवादी विरासत का हिस्सा: डीएन यादव
मुलायम सिंह यादव के चौथे महापरिनिर्वाण दिवस पर महेवा गांव में अर्पित किए श्रद्धासुमन, 2027 में सरकार बदलने का दिलाया संकल्प

रिपोर्ट: गणपत राय
मुगलसराय (चंदौली)। भारतीय समाजवादी संस्कृति परिषद (बीएसएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन यादव ने श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव के चौथे महापरिनिर्वाण दिवस पर मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के महेवा गांव में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने नेताजी के विचारों को भारत की समाजवादी विरासत का हिस्सा बताते हुए सामाजिक न्याय, समानता और समाजवाद के प्रति उनके योगदान को याद किया।
डीएन यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का दूरदर्शी नेतृत्व और सामाजिक न्याय व समाजवाद के प्रति प्रतिबद्धता सदैव देश का मार्गदर्शन करती रहेगी। उनका जीवन मानवता, समानता और समाजवादी विचारधारा का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
इस दौरान डीएन यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी नीतियों से समाज में नफरत और आर्थिक विषमता बढ़ रही है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों के माहौल और संविधान के साथ-साथ पीडीए के आरक्षण की मूल भावना को लेकर भी सरकारों की आलोचना की।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में जमुना भारतीय, रतन सोनकर, मार्खंडे भारती, संजय प्रधान, सैफ प्रधान, चंद्रशेखर बिंद, रिंकू बीडीसी, महबूब अली, चुन्नीलाल पीडीए, साबिया खान, सलेहा बेगम, श्यामपियारी, रेशमा देवी, इंदल, राजेश सोनकर, महेंद्र पाल और रमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



