उत्तर प्रदेशचंदौली

टूटी नाली बनी हादसों की वजह, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

चिलबिली गांव के मुख्य खड़ंजा मार्ग पर टूटी स्लैब और धंसे ढक्कनों से राहगीर परेशान, रात में बढ़ रहा हादसे का खतरा

धीना। धानापुर विकासखंड के चिलबिली गांव में जाने वाले मुख्य खड़ंजा युक्त मार्ग पर बनी नाली अब लोगों के लिए परेशानी और हादसे की वजह बनती जा रही है। नाली पर लगाए गए स्लैब और ढक्कन कई स्थानों पर टूट चुके हैं, जिससे सड़क पर गड्ढेनुमा स्थिति बन गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि खराब नाली व्यवस्था के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।

स्थानीय निवासी बबलू कुमार मौर्य ने बताया कि वर्षों से नाली की स्थिति खराब बनी हुई है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। कई जगहों पर ढक्कन टूटकर धंस चुके हैं, जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाली की मरम्मत और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button