उत्तर प्रदेशचंदौली

चंदौली में रोडवेज बस डिपो निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

विधायक रमेश जायसवाल बोले- 35 करोड़ की लागत से बनेगा बस डिपो, कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली जनपद के विकास को नई दिशा देने वाली एक बड़ी सौगात सामने आई है। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि चंदौली में रोडवेज बस डिपो निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। बस स्टैंड निर्माण के लिए परिवहन विभाग को भूमि हस्तांतरण को माननीय कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी है, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय बताया है।

विधायक रमेश जायसवाल ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनपद चंदौली के गठन के बाद से ही यहां के लोगों को दूसरे जिलों और प्रदेशों में आने-जाने के लिए समुचित बस सुविधा नहीं मिल पाती थी।

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में रोडवेज बस डिपो निर्माण की मांग को भी सरकार ने स्वीकार कर लिया है। लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अंतरराज्यीय बस डिपो क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और व्यापार, रोजगार व आवागमन की सुविधाओं को नई दिशा देगा।

विधायक ने आगे कहा कि यह परियोजना उनके प्रयासों और संवेदनशील निर्णय का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भरोसा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी विकास कार्यों को इसी तरह गति देते रहेंगे

Related Articles

Back to top button