कमालपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा बाजार
भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में भाजपाइयों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट: अवधेश राय
कमालपुर (चंदौली)। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देशभक्ति का उत्साह कमालपुर बाजार में देखने को मिला। बुधवार को धानापुर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में भाजपाइयों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों ने देश की एकता और अखंडता के संदेश के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए हरिनारायण अग्रहरि स्मृति गेट पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। बाजार क्षेत्र में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक भारतीय को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, अन्नू सिंह, प्रदीप सिंह, मिंटू सिंह, श्यामसुंदर सिंह, अनिल श्रीवास्तव, संजय रस्तोगी, अजीत पांडेय, आनंद रस्तोगी, गणेश अग्रहरि, विकास गुप्ता, मौलिक सिंह, बाचा पाल, पप्पू अली, अशोक सिंह, अरविंद वर्मा, दिलीप त्रिशूलिया, संजय मिश्रा, अमित जायसवाल दीपू, संजीव चौधरी और सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



