राष्ट्रीय

जंतर-मंतर पर SIR के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन, अंकित सिंह हनी ने उठाई आवाज

दिल्ली पुलिस की अनुमति नहीं होने के बावजूद जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवाल उठाए

रिपोर्ट: अवधेश राय

नई दिल्ली। अक्टूबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया गया। प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई थी। इसके मद्देनजर जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी सैय्यद राजा की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अंकित सिंह हनी, ग्राम सभा बगही कुंभापुर, जनपद चंदौली, जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी बात रखी।

प्रदर्शनकारियों की ओर से चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची और SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखी गईं। मौके पर सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें और सवाल रखने का प्रयास किया।

अंकित सिंह हनी सहित प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोकतंत्र में जनता को अपने सवाल और चिंताएं शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार मिलना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई।

Related Articles

Back to top button