उत्तर प्रदेशचंदौली

मेरठ में चमका मैढ़ी का लाल: राजवीर सिंह ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, SGFI के लिए क्वालीफाई

70वीं प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में राजवीर ने हासिल किया प्रथम स्थान, अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

रिपोर्ट: लारेंस सिंह

चंदौली। पिलौना, मेरठ में आयोजित 70वीं प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में चंदौली के मैढ़ी क्षेत्र के होनहार छात्र राजवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राजवीर जगदंबा शिक्षण संस्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मैढ़ी के छात्र हैं।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच राजवीर सिंह ने सटीक निशानेबाजी और बेहतरीन मानसिक संतुलन का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।

राजवीर की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर संस्थान के अध्यक्ष अच्युतानन्द पाण्डेय, प्रधानाचार्य गजानन्द पाण्डेय, विवेक कुमार पाण्डेय सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी। राजवीर के माता-पिता मनीष कुमार सिंह और पूजा सिंह ने भी बेटे की उपलब्धि पर खुशी और गर्व जताया।

राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद राजवीर सिंह अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने राजवीर को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button