व्यापारी हित के लिए संगठन हमेशा संघर्ष को तैयार: प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि
कमालपुर में व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट: अवधेश राय
कमालपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में रविवार देर शाम कमालपुर कस्बे के एक निजी लॉन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह मुख्य अतिथि रहे। ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद रस्तोगी, महामंत्री दिलीप त्रिशूलिया, कोषाध्यक्ष बिनोद अग्रहरि समेत अन्य पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है और व्यापारियों को एकजुट होकर अपने हितों के लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और जनपद के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। व्यापारी हित के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है।
मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को संगठित होकर आगे बढ़ने की दिशा में काम करना चाहिए। व्यापारी हित और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठित व्यापारी देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली ने कहा कि कमालपुर के व्यापारियों से उनका पुराना संबंध है। उन्होंने व्यापारी हित और व्यापार के संवर्धन के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि जनपद में व्यापारियों को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों के लिए लगातार काम किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी, जिला वरिष्ठ महामंत्री राकेश मोदनवाल, महमूद आलम, गुलाब साहू, अखिल पोद्दार, मुकुंद रस्तोगी, राजीव अग्रहरि, सतीश गुप्ता, सतीश सेठ आका, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, प्रदीप सिंह, चंद्रभान मौर्य, मनोज अग्रहरि, कृष्णा सेठ समेत अन्य पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।



