उत्तर प्रदेशचंदौली

ककरही मनराजपुर में शिक्षक सम्मान समारोह, पूर्व शिक्षकों को माला-अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

शिक्षक दिवस पर बच्चों को बांटी गईं कॉपियां-किताबें, शिक्षा व्यवस्था को लेकर सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

रिपोर्ट: अवधेश राय 

चंदौली। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी सैय्यदराजा की ओर से ग्राम ककरही मनराजपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व शिक्षकों को माला, पुष्प एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों को कॉपी-किताबें वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने विद्यालयों के बंद होने और शराब की दुकानों को बढ़ावा दिए जाने का आरोप लगाते हुए इसे समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए चिंताजनक बताया।

समाजवादी पार्टी सैय्यदराजा के विधानसभा अध्यक्ष राम जन्म सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं और जनता से भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील की।

वहीं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव ने शिक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

समाजवादी पार्टी सैय्यदराजा के राष्ट्रीय सचिव, शिक्षक सभा हरदेव मौर्या ने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों का सम्मान किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों के सम्मान को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन संतोष उपाध्याय ने किया। समारोह में समाजवादी पार्टी सैय्यदराजा के ब्लॉक अध्यक्ष, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, वरिष्ठ नेतागण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व और शिक्षक सम्मान का संदेश देते हुए कहा गया कि गुरु का सम्मान ही शिक्षा का सम्मान है और शिक्षा से ही समाज व देश का विकास संभव है।

Related Articles

Back to top button