धराव में पानी टंकी निर्माण अधूरा, जल जीवन मिशन योजना पर उठे सवाल
धानापुर क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप

रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली। धराव ग्राम सभा में जल जीवन मिशन योजना अधूरी पड़ी हुई है। पानी टंकी का निर्माण अब तक पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, धानापुर विकास खंड के धराव सहित सीता पोखरी, बभनपुरा, छरबन्हिया, रामजीयावन की मड़ई, नई बस्ती प्रसादपुर और दलित बस्तियों में काफी समय पहले अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि योजना के नाम पर सिर्फ पाइपलाइन बिछाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जल्द पानी टंकी निर्माण पूरा कराने और नियमित जलापूर्ति शुरू करने की मांग की है।



