उत्तर प्रदेशचंदौली

स्कूल बस की चपेट में आईं दो छात्राएं, डीडीयू नगर में हादसा

स्कूल जाते समय सर्कस रोड पर दुर्घटना, दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल

डीडीयू नगर के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां स्कूल बस की चपेट में आने से दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, घटना सर्कस रोड की है, जहां लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं रोली गुप्ता और ज्योति स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान एक स्कूल बस की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल छात्राओं को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों छात्राएं सर्कस रोड क्षेत्र की ही निवासी बताई जा रही हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button