उत्तर प्रदेशचंदौली

बिहार से लाई जा रही ‘हरी मौत’ की बड़ी खेप बरामद, 14.739 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

नौगढ़ पुलिस की घेराबंदी में कौवाघाट पुल के पास दबोचे गए आरोपी, NDPS एक्ट में केस दर्ज; नेटवर्क की तलाश तेज

रिपोर्ट: लारेंस सिंह

चंदौली जनपद में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को पुलिस टीम ने सटीक मुखबिरी के आधार पर कौवाघाट पुल मोड़ के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 14.739 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में चल रही चेकिंग के दौरान बिहार की ओर से आ रही एक संदिग्ध बाइक को रोका गया। पुलिस को देख दोनों युवक भागने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उन्हें चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू यादव (24) और शौकत सिंह (23) के रूप में हुई है, जो बिहार के भभुआ जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहाड़ी इलाकों से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर चंदौली के मधुपुर और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर बेचने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 37/26 के तहत धारा 8/20/60 NDPS एक्ट में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। साथ ही, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी तलाश तेज कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button