उत्तर प्रदेशचंदौली

नामित सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, नगर पंचायत में आयोजित हुआ समारोह

सैयदराजा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह रहे मुख्य अतिथि, महिला आवास लाभार्थियों को भी वितरित किए स्वीकृति पत्र

रिपोर्ट: गणपत राय

सैयदराजा के आदर्श नगर पंचायत परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तीन नामित सभासदों—अरुण कुमार मौर्य, रमेश राय और अमित कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा ने सभी को शपथ ग्रहण कराई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सुशील सिंह ने सभी नामित सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में नगर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने महिला आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन आभा जायसवाल ने की और सभी नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, सकलडीहा प्रमुख अवधेश सिंह, बरहनी प्रमुख प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार, वीरेन्द्र जायसवाल, विशाल मद्देशिया उर्फ टूभु, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल उर्फ बाबु, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, सुशील कुमार शर्मा, विपिन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, सभासद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button