उत्तर प्रदेशचंदौली

धीना में केवी कॉन्वेंट स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

मुख्य अतिथि सुशील सिंह जनौली बोले— बच्चों में शिक्षा, संस्कार व संस्कृति देना जरूरी

रिपोर्ट: अवधेश राय

चंदौली। धीना स्थित केवी कॉन्वेंट स्कूल अमडा में शुक्रवार को 11वां वार्षिकोत्सव समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह दीपू ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम, ऑनलाइन कक्षा का मंचन, पंजाबी गीत और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ‘गणेशा ओ गणेशा’, ‘मेरे ढोलना’, ‘सातों रे बहिनिया’, ‘मैने पायल है छनकाई’ और ‘जो भक्त महाकाल का’ जैसे गीतों व सामूहिक नृत्य ने उपस्थित दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

मुख्य अतिथि सुशील सिंह जनौली ने कहा कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव उसकी शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रतिबिंब होता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में पुरानी सभ्यताओं और संस्कारों को जीवंत रखना आवश्यक है। शिक्षा को उन्होंने ऐसा हथियार बताया, जिसके माध्यम से जीवन में हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी और अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक आर.पी. गुप्ता, प्रधानाचार्य संतोष शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन वंदना यादव और अतुल गुप्ता ने किया। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button