चंदौली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
एसपी आदित्य लांघे ने 49 पुलिस कर्मियों का किया तबादला, कई कारखास भी सूची में शामिल
रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली। जिले की पुलिस व्यवस्था में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने सैदराजा, मुगलसराय, अलीनगर, चंदौली समेत लगभग आधा दर्जन थानों के कुल 49 पुलिस कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। बताया जा रहा है कि एक ही स्थान पर लगभग तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होना तबादले का मुख्य कारण है।

चंदौली थाने के मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार गुप्ता को इलिया स्थानांतरित किया गया है, जबकि श्याम कुमार यादव को लाइन हाजिर किया गया। गौरव शुक्ला को बलुआ थाने भेजा गया। सैदराजा से मुख्य आरक्षी जयप्रकाश को शाहबगंज तथा शिवशंकर विन्द को धीना स्थानांतरित किया गया।

आरक्षी राहुल को मुगलसराय, रामबाबू को बलुआ, कारखास रहे देवेंद्र मौर्या को सकलडीहा और गुंजन को इलिया भेजा गया है। महिला सुरक्षा केंद्र सैदराजा की कर्मचारी पूजा को अलीनगर तथा निरंजन को महिला थाना स्थानांतरित किया गया।
कंदवा से सुप्रिया पटेल को सकलडीहा और अंजलि को महिला थाना भेजा गया है। महिला थाना से सुनीता यादव को मुगलसराय, शैल कुमारी को महिला सुरक्षा केंद्र धीना तथा सत्य पांडेय को धीना से महिला सुरक्षा केंद्र सैदराजा भेजा गया।
इसके अलावा नीलम को मुगलसराय से चंदौली, रोशन देवी को बबुरी, निधि सिंह को कंदवा, विवेकानंद बघेल को शाहबगंज, विवेक यादव को चंदौली, अभय को सैदराजा और सलमा कुरैशी को धानापुर स्थानांतरित किया गया है।
इस व्यापक तबादले के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। पुलिस महकमे में इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, हालांकि कुछ तबादलों को लेकर चर्चाएं भी तेज हैं।



