उत्तर प्रदेशचंदौली

वृद्धाश्रम में वरिष्ठ पत्रकार गणपत राय का 64वां जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया गया

मधुपुर स्थित आश्रम में बुजुर्गों के बीच केक काटा, विशेष भोजन कर साझा की खुशियां

चंदौली जनपद के मधुपुर स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ पत्रकार गणपत राय का 64वां जन्मदिन सादगी, सम्मान और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच केक काटा और अपनी खुशियां उनके साथ साझा कीं।

जन्मदिन को खास बनाने के लिए आश्रम में विशेष भोजन की व्यवस्था की गई थी। बुजुर्गों को केला, सेब, पूरी, सब्जी, चावल, दाल, पापड़, केक और बुनिया प्रेमपूर्वक परोसा गया। सभी ने मिलकर इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया और वातावरण पूरी तरह आत्मीयता से भर गया।

गणपत राय ने कहा कि जीवन का वास्तविक आनंद समाज सेवा और बुजुर्गों के आशीर्वाद में ही है। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ जन्मदिन मनाने से अधिक संतोष उन्हें यहां आकर मिला। कार्यक्रम के दौरान वे बुजुर्गों के साथ बैठकर आत्मीय संवाद करते नजर आए।

इस अवसर पर उनके सहयोगी और मित्र भी मौजूद रहे। वृद्धाश्रम के प्रबंधक बृजेश राय सहित समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहा। हरजीत सिंह, सूरज तिवारी, जितेंद्र यादव, पिंटू और गजानन सिंह समेत अन्य सहयोगियों ने भी बुजुर्गों की सेवा में सहभागिता की।

वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। उपस्थित लोगों ने उनके इस कदम को समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Related Articles

Back to top button