उत्तर प्रदेशचंदौली

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सुनी 21 फरियादियों की शिकायतें

थानाप्रभारियों से सीधे वार्ता कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, जनसुनवाई को बताया प्राथमिकता

रिपोर्ट: गणपत राय

चन्दौली जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। दिनांक 12 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे ने पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन/जनसुनवाई का आयोजन किया।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए न्यायोचित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण और उन्हें न्याय दिलाना ही चन्दौली पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर प्रत्येक शिकायत के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आज की जनसुनवाई में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button