उत्तर प्रदेशचंदौली

पितपुर चकिया में गरीब वनवासी परिवारों को राहत, 200 कंबलों का वितरण

समाजसेवियों की पहल से ठंड में मिली गर्माहट, वनवासी समाज के चेहरों पर लौटी मुस्कान

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली जनपद के चकिया तहसील अंतर्गत पितपुर गांव में गरीब एवं वनवासी समाज के लोगों के लिए राहत भरा आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी हरजीत सिंह एवं सूरज तिवारी ‘रिशु’ (अधिवक्ता, जनपद एवं सत्र न्यायालय चन्दौली) के संयुक्त प्रयास से 200 कंबलों का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल से जरूरतमंद परिवारों को ठंड से बचाव में बड़ी मदद मिली।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं वनवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। आयोजन में विजयानंद द्विवेदी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस सामाजिक कार्य की सराहना की और इसे प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर समाजसेवियों ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की मदद करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने आगे भी ऐसे सामाजिक और मानवीय कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प जताया। स्थानीय लोगों ने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि ठंड के मौसम में कंबल उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

Related Articles

Back to top button