उत्तर प्रदेशचंदौली

महुरा गांव में सुशील सिंह जनौली ने 1000 जरूरतमंदों में वितरित किए कम्बल

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली ने गरीब, वृद्ध और विकलांगों के लिए किया सेवा कार्य

रिपोर्ट: अवधेश राय

क्षेत्र के महुरा गांव में समाजसेवी विजय बहादुर सिंह उर्फ कलाधर सिंह के नेतृत्व में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली के 51वें कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1000 गरीब, वृद्ध, विकलांग और असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली के जीवन पथ पर प्रगति और उनके सामाजिक योगदान के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सुशील सिंह जनौली ने कहा कि गरीबों और असहायों की सेवा भगवान की सेवा के समान है। मानव सेवा ही भारत की प्रमुख पहचान है, और यही कारण है कि विश्व में भारत को शांति और सौहार्द का देश माना जाता है।

उन्होंने सभी से अपील की कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के लिए कम्बल वितरण और सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस अवसर पर बांके सिंह, दुलारे मौर्य, रामजी तिवारी, चंद्रभान मौर्य, अनिल श्रीवास्तव, अजीत पांडेय, श्रीराम चौबे, जितेंद्र यादव मास्टर, गोविंद सिंह करिया, ओमकार, कैलाश, दिनेश पांडेय, नरेंद्र यादव, मंजीत सिंह, बाचा पाल, जितेंद्र बहादुर मौर्य, भरत कुमार, राम आशीष, छोटक सिंह, टप्पू सिंह और मुनील हाशमी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button