उत्तर प्रदेशचंदौली
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का चंदौली में जोरदार स्वागत, उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
ग्राम पटनवा हमीरपुर में गजरे की माला और अंगवस्त्र पहनाकर किया गया स्वागत, कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता रहे मौजूद

रिपोर्ट: गणपत राय
जनपद चंदौली के ग्राम पटनवा हमीरपुर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री अनिल राजभर मिर्जापुर जनपद के थाना क्षेत्र जमालपुर अंतर्गत एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे, इसी दौरान चंदौली में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के मंत्री शिवमंगल बियार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को गजरे की माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में बेलाल अंसारी, मुशीर खान, डब्बू सिंह, अनुराग सिंह, पवन सिंह, अमित त्रिपाठी, सलाम खान और विष्णु त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर मंत्री अनिल राजभर का गर्मजोशी से स्वागत किया।



