उत्तर प्रदेशधर्मवाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर में दिव्यांग व वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए बड़ी पहल, 5 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट दान

श्रीमती लीलावती फकीरचंद शर्मा ट्रस्ट ने मैदागिन–गोदौलिया मार्ग पर निःशुल्क सुविधा के लिए सौंपे इलेक्ट्रिक वाहन, एक साथ 8–10 श्रद्धालु कर सकेंगे आरामदायक दर्शन

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। श्रीमती लीलावती फकीरचंद शर्मा ट्रस्ट द्वारा शारीरिक रूप से अक्षम श्रद्धालुओं एवं वृद्धजनों के लिए निःशुल्क सेवा हेतु पाँच इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट दान की गईं। इन कार्ट के माध्यम से एक बार में 8 से 10 श्रद्धालु मैदागिन से गोदौलिया के बीच सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवांशु यदुवंश ने बताया कि ट्रस्ट के अधिष्ठाता श्री कोमलकांत शर्मा ने लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की ये गाड़ियाँ बाबा काशी विश्वनाथ के भक्तों की सेवा में समर्पित की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर मंडलायुक्त राजलिंगम, महापौर अशोक तिवारी, ADM शम्भुशरण सिंह, उपसभापति नरसिंह दास ‘बाबा’ सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button