उत्तर प्रदेशचंदौली

तीन थानों के बाद तीन चौकी इंचार्ज का तबादला, पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

कूड़ाबाजार, नई बाजार और जफरपुरवा चौकी में बदले प्रभारी, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई

रिपोर्ट: गणपत राय

क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं। गुरुवार को तीन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए जाने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। इस क्रम में तीन चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।

कई वर्षों से नई बाजार चौकी पर तैनात विजय यादव का तबादला कूड़ाबाजार चौकी कर दिया गया है। वहीं अलीनगर में तैनात जनक सिंह पटेल को नई बाजार चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कूड़ाबाजार चौकी प्रभारी मनोज तिवारी को चौकी इंचार्ज पद से मुक्त करते हुए मुगलसराय थाने से संबद्ध कर दिया गया है।

इसी क्रम में बलुआ से सतीश चंद सिंह को जफरपुरवा चौकी भेजा गया है। वहीं जफरपुरवा चौकी प्रभारी गिरीश चंदा राय को अलीनगर थाने से संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इन बदलावों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है।

पुलिस विभाग का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी निगरानी और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। लगातार हो रहे इन प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस व्यवस्था में सक्रियता और पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button