उत्तर प्रदेशवाराणसी

UGC काला कानून के विरोध में वाराणसी में 24 घंटे से धरने पर केसरिया भारत के कार्यकर्ता

कानून वापसी तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान, सवर्ण छात्रों के भविष्य को लेकर जताई चिंता

वाराणसी। UGC के कथित काले कानून के विरोध में केसरिया भारत के कार्यकर्ता पिछले 24 घंटे से धरने पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध और धरना जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह कानून सवर्ण छात्रों के हितों के खिलाफ है और इससे उनका शोषण होगा।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, इस कानून के तहत यदि किसी मेधावी छात्र पर आरोप लग जाता है, तो उसका पूरा शैक्षणिक और पेशेवर करियर बर्बाद हो सकता है। उन्होंने कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई पर एक से दो करोड़ रुपये तक खर्च करते हैं, ऐसे में इस तरह का कानून लागू होने से उनका भविष्य पूरी तरह अंधकारमय हो जाएगा।

केसरिया भारत के कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि यदि छात्रों का करियर बर्बाद होता है तो उसकी भरपाई कौन करेगा। उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे जवाब देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button