उत्तर प्रदेशवाराणसी
ठंड में मानवता की मिसाल बने कौशिक गुप्ता, 300 जरूरतमंदों के चेहरे पर लाई मुस्कान
वाराणसी में ‘काशी की खुशियाँ’ के संस्थापक कौशिक गुप्ता ने कड़कड़ाती ठंड के बीच 250- 300 गरीब, असहाय और जरूरतमंद भाई-बहनों को वस्त्र वितरित कर सेवा और संवेदना का संदेश दिया।

काशी की पावन धरती पर मानवता और सेवा की एक प्रेरक तस्वीर सामने आई, जब ‘काशी की खुशियाँ’ के संस्थापक एवं वाराणसी निवासी कौशिक गुप्ता ने ठंड से जूझ रहे 250 से 300 गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया।
कड़कड़ाती ठंड में जब किसी जरूरतमंद को गरम कपड़ा मिलता है और उसके चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है, तो वह पल शब्दों से परे होता है। इस सेवा कार्य को लेकर कौशिक गुप्ता ने कहा कि यह केवल कपड़ों का वितरण नहीं, बल्कि मानवता, प्रेम और करुणा को साझा करने का प्रयास है।
उन्होंने बाबा विश्वनाथ का आभार जताते हुए कहा कि काशी में हर चेहरे पर बाबा का आशीर्वाद नजर आता है और समाज के प्रति छोटा सा योगदान देने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। सेवा, संवेदना और समर्पण से जुड़ा यह कार्य काशी की सामाजिक चेतना को और मजबूत करता है।



