उत्तर प्रदेशचंदौली

मानव विकास एवं कल्याण संस्था का पुनीत आयोजन, 700 गरीबों को कंबल वितरित

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की मौजूदगी में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण कार्यक्रम संपन्न, 25 वर्षों से जारी सेवा कार्य की सराहना

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली। मानव विकास एवं कल्याण संस्था द्वारा संचालित चंदौली अस्पताल एवं एमडी नर्सिंग कॉलेज, सकलडीहा रोड के सभागार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीबों व आशाओं के लिए कंबल वितरण, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि संस्था पिछले 25 वर्षों से लगातार कंबल वितरण जैसे पुनीत कार्य कर रही है, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि सेवा का भाव प्रत्येक सक्षम व्यक्ति में होना चाहिए और ऐसे कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं।

विशिष्ट अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और इस भीषण ठंड में वस्त्रदान से बड़ा कोई दान नहीं। उन्होंने डॉक्टर बृजेश कुमार वर्मा के सेवा कार्य की सराहना की।

अध्यक्षीय भाषण में समाजसेवी लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि आज के समय में दान और परोपकार ही समाज को बचा सकता है। संस्था अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से यह सेवा कार्य निरंतर चलता रहेगा।

कार्यक्रम में कॉलेज छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं भोजपुरी गायक राकेश यादव की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कुल 700 कंबल वितरित किए गए।

Related Articles

Back to top button