उत्तर प्रदेशचंदौली

चंदौली में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की पहल, किसानों को स्वरोजगार और कृषि व्यवसाय के लिए मिला प्रोत्साहन

उपअंचल प्रमुख केडी गुप्ता की उपस्थिति में किसानों को दी गई फाइनेंस योजनाओं की जानकारी, कई को मिला स्वीकृति पत्र

रिपोर्ट: गणपत राय 

चंदौली स्थित अंचल कार्यालय में 16 मई को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपअंचल प्रमुख केडी गुप्ता की उपस्थिति में जिले के किसानों को कृषि क्षेत्र में व्यापार एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा किसानों को कृषि आधारित व्यवसायों जैसे मशरूम की खेती, हार्वेस्टर मशीनरी, पॉली हाउस, मत्स्य पालन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर कई किसानों को उनकी परियोजनाओं के लिए स्वीकृति पत्र (Sanction Letter) भी प्रदान किए गए, जिससे उनके व्यवसायिक सपनों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम में जिले की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक भी अपने-अपने क्षेत्रों के किसानों के साथ उपस्थित रहे।

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की इस पहल से किसानों में नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button