उत्तर प्रदेशचंदौली
चंदौली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची प्रकाशित, 15 लाख से अधिक मतदाता
जिले में पिछले चुनाव की तुलना में 3.84% वृद्धि; पुरुष 53.22% और महिलाएं 46.78%
रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए चंदौली जनपद में मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस बार जिले के नौ ब्लॉकों में कुल 15,05,631 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदाता सूची में 8,01,363 पुरुष और 7,04,268 महिला मतदाता शामिल हैं। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 55,384 की वृद्धि हुई है, जो 3.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है।
वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत ब्लॉकवार मतदाता संख्या इस प्रकार है:
- चकिया: 1,45,781 (पुरुष 77,582, महिला 68,199)
- चंदौली: 1,66,753 (पुरुष 87,674, महिला 79,079)
- चहनिया: 1,82,419 (पुरुष 98,225, महिला 84,194)
- धानापुर: 2,01,915 (पुरुष 1,07,218, महिला 94,697)
- नियामताबाद: 2,46,804 (पुरुष 1,32,414, महिला 1,14,390)
- नौगढ़: 68,095 (पुरुष 35,810, महिला 32,285)
- बरहनी: 1,51,689 (पुरुष 80,777, महिला 70,912)
- शहाबगंज: 1,24,181 (पुरुष 66,010, महिला 58,171)
- सकलडीहा: 2,17,994 (पुरुष 1,15,653, महिला 1,02,341)
सहायक निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुल मतदाताओं में 53.22 प्रतिशत पुरुष और 46.78 प्रतिशत महिलाएं हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले, निर्वाचन विभाग ने दावा और आपत्ति के लिए आमंत्रण भी जारी किया है।



