उत्तर प्रदेशचंदौली

चंदौली के कैली में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य वीर सम्मेलन आयोजित

अखिल भारतीय क्षत्रीय कल्याण परिषद के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम, समाज के लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को किया नमन

चंदौली। अखिल भारतीय क्षत्रीय कल्याण परिषद की ओर से महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर चंदौली के कैली में भव्य वीर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रीय कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह समेत आलोक सिंह, अभिषेक सिंह, अश्विनी सिंह, संदीप कुमार सिंह, गणेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button