उत्तर प्रदेशचंदौली

BRC बरहनी में FLN प्रशिक्षण का दूसरा दिन, गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर

भाषा और गणितीय दक्षता को खेल, कहानियों और टीएलएम के जरिए विकसित करने पर हुआ मंथन

रिपोर्ट: अवधेश राय 

कमालपुर। निपुण भारत मिशन के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) बरहनी परिसर में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (FLN) प्रशिक्षण के पांचवें बैच का दूसरा दिन संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषा और गणितीय दक्षता को सरल एवं प्रभावी तरीके से विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशिक्षण के तकनीकी सत्रों का निरीक्षण करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अजीत पाल ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत करना निपुण भारत मिशन का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने शिक्षकों से कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता को मजबूत करने के लिए पारंपरिक रटने की पद्धति के स्थान पर गतिविधि आधारित शिक्षण को अपनाने पर जोर दिया।

खेल और आधुनिक तकनीकों का समन्वय

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में एआरपी प्रदीप केशरी, विजय उपाध्याय, मनीष सिंह, योगेश सिंह और अनिल कुमार ने शिक्षकों को भाषा एवं बुनियादी गणित को खेल-खेल में सिखाने के तरीके बताए। कहानियों, स्थानीय कविताओं और स्वनिर्मित टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) के माध्यम से बच्चों को विषय समझाने के व्यावहारिक तरीके भी साझा किए गए।

इसके साथ ही राज्य स्तर से प्राप्त शिक्षक संदर्शिका के दैनिक नियोजन, छात्र कार्यपुस्तिकाओं के सही उपयोग और ‘निपुण लक्ष्य ऐप’ के माध्यम से बच्चों के आकलन एवं प्रोग्रेस ट्रैकर भरने की जानकारी दी गई।

शिक्षकों ने प्रस्तुत किए रचनात्मक मॉडल

प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिक्षकों ने विभिन्न समूहों में सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान रोल-प्ले, समूह कार्य और रचनात्मक शिक्षण मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण में बलराम पाठक, बाबूलाल यादव, अवनीश पांडेय, मृत्युन्जय, दीपक, राजनारायण पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button