राष्ट्रीय
Gold-Silver Price Today: सोना 1.49 लाख के पार, चांदी 2.25 लाख के करीब, जानें आज के भाव
दो दिन की गिरावट के बाद 1 अक्टूबर को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो दिन की भारी गिरावट के बाद 1 अक्टूबर को दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी Comex पर सोना 0.20 फीसदी बढ़कर 4,195.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.43 फीसदी की तेजी के साथ 61.45035 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी के दाम में बढ़त दर्ज की गई। सोना करीब 1.49 लाख प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी करीब 2.25 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती नजर आई।
वहीं, MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना करीब ₹500 की तेजी के साथ 1,49,489 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में करीब 2,100 की बढ़त दर्ज हुई और इसका भाव 2,25,740 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।



