उत्तर प्रदेशचंदौली

चकिया विकासखंड में 12 लाख से बना भव्य प्रवेश द्वार, विधायक कैलाश आचार्य ने किया लोकार्पण

अशोक स्तंभ और शिलापट्टों से सजा नया गेट बना आकर्षण का केंद्र, जनभागीदारी और विकास का प्रतीक बताया गया

रिपोर्ट: गणपत राय 

चकिया में विकासखंड कार्यालय परिसर को एक नई पहचान मिली है। बुधवार को नव-निर्मित भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण कैलाश आचार्य ने फीता काटकर किया। इस दौरान कार्यक्रम गाजे-बाजे और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

लोकार्पण के अवसर पर विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि प्रवेश द्वार पर स्थापित अशोक स्तंभ और पिलरों पर अंकित अशोक चक्र के साथ क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के शिलापट्ट इस गेट की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास और जनभागीदारी का प्रतीक बताया और कहा कि ऐसे निर्माण कार्यों से विकासखंड की पहचान मजबूत होती है।

वहीं, ब्लॉक प्रमुख शम्भू नाथ सिंह यादव ने जानकारी दी कि पुराना प्रवेश द्वार जर्जर हो चुका था, जिसे हटाकर क्षेत्र पंचायत निधि से 12 लाख रुपये की लागत से काले पत्थरों का उपयोग करते हुए इस नए और आकर्षक गेट का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, उमाशंकर सिंह, डॉ. प्रदीप मौर्य, संजय यादव, फूलचंद पाल, मुकेश साहनी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button