उत्तर प्रदेशचंदौली

सपा कार्यालय मुगलसराय में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती धूमधाम से मनाई गई

विचार गोष्ठी में नेताओं ने ‘सप्त क्रांति’ और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर किया मंथन, शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: अवधेश राय

मुगलसराय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रख्यात समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंदौली रामकिशुन यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया का ‘सप्त क्रांति’ का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि भाषा, सामाजिक न्याय, विकेंद्रीकरण और ‘चौखंबा राज्य’ की अवधारणा समाज को नई दिशा देने वाली रही है। उन्होंने नर-नारी समानता, जाति उन्मूलन, रंगभेद विरोध, आर्थिक समानता और निजी-सामूहिक जीवन में बंधनों को समाप्त करने जैसे विचारों को समाज परिवर्तन का आधार बताया।

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. लोहिया ने हिंदी को जनभाषा बनाने, जाति व्यवस्था को समाप्त करने और पिछड़े वर्गों के उत्थान की वकालत की। साथ ही विदेशी मुद्रा की बचत के लिए अंग्रेजी के उपयोग को सीमित करने की बात भी रखी थी।

कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख नियमताबाद बाबूलाल यादव ने कहा कि लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलकर देश को विकास और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस दौरान शहीदी दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शत-शत नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में प्रेमनाथ तिवारी, अमरनाथ जायसवाल, मोनू (जिला अध्यक्ष व्यापार सभा चंदौली), सियाराम यादव, सुरेश यादव (पूर्व सभासद), अनिल यादव ढाड़ी, नरेश यादव, वीर भारतीय, सुरेंद्र यादव, संजय भारती, रामनाथ यादव, मुन्ना यादव, चंद्रशेखर यादव, अमरजीत यादव, गौतम यादव, नौशाद खान, सुशील यादव, चंदन यादव और राम अवध यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button