उत्तर प्रदेशचंदौली

चंदौली में धान खरीद में तेजी, 57.93% लक्ष्य पूरा, किसानों को 277 करोड़ रुपये का भुगतान

धान खरीद अभियान में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित, सीमा पर कड़ी निगरानी

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीद अभियान तेजी से जारी है। एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीद प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 तक चलेगी, ताकि किसान अपनी उपज उचित मूल्य पर बेच सकें।

जिलाधिकारी की अनुमति से जिले में कुल 130 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। खाद्य विभाग और संबंधित संस्थाओं के माध्यम से अब तक 1,30,339.77 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 57.93 प्रतिशत है। खरीदे गए धान के एवज में किसानों को सीधे बैंक खातों में 277.13 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

साथ ही, बिहार से अवैध धान प्रवेश रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने ककरैत, धरौली और नौबतपुर में उपजिलाधिकारी, मंडी सचिव और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की संयुक्त टीम गठित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपना धान सुखाकर निर्धारित समय और टोकन के अनुसार ही केंद्रों पर लाएं।

Related Articles

Back to top button