उत्तर प्रदेशचंदौली

सैयदराजा में गौतस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 7 शातिर गोतस्कर गिरफ्तार, 6 गोवंश मुक्त

पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश नाकाम, चार वाहन जब्त, गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौतस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सैयदराजा पुलिस ने चार वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे 06 गोवंश को बरामद करते हुए सात शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस टीम को वाहन से कुचलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से सभी जवान सुरक्षित रहे।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को जेठमलपुर तिराहा, एनएच-19 के उत्तरी लेन पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तस्करों ने भागने की कोशिश की। पीछा कर पुलिस ने 01 पिकअप और 03 मैजिक वाहनों को कब्जे में लिया, जिनसे 06 गोवंश बरामद हुए।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान सतीश चन्द्र, कन्हई पाल, शम्भू यादव, राजेश यादव, सुधीर राय, अशोक और छबिराम के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ थाना सैयदराजा में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button